US Threatens अमेरिका:- अमेरिका ने यूरोपीय संघ (ईयू) के टेक नियमों को अनुचित और भेदभावपूर्ण बताते हुए जवाबी कार्रवाई की धमकी दी है। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) ने एक बयान में कहा कि ईयू और उसके सदस्य देश अमेरिकी सेवा प्रदाताओं के खिलाफ लगातार भेदभावपूर्ण मुकदमे, कर, जुर्माने और निर्देश जारी कर रहे हैं। यूएसटीआर ने कहा कि यदि ईयू इन कदमों को जारी रखता है तो अमेरिका अपने पास उपलब्ध सभी विकल्पों का इस्तेमाल करेगा। बयान में कहा गया है कि अमेरिकी कंपनियों ने यूरोपीय नागरिकों को मुफ्त सेवाएं और यूरोपीय कंपनियों को विश्वसनीय सेवाएं प्रदान की हैं जबकि ईयू सेवा प्रदाताओं को अमेरिका में स्वतंत्र रूप से काम करने की अनुमति दी गई है ।
ईयू ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसके नियम सभी कंपनियों पर समान और निष्पक्ष रूप से लागू होते हैं। ईयू के प्रवक्ता थॉमस रेग्नियर ने कहा कि ईयू अपने नियमों को बिना किसी भेदभाव के लागू करेगा। इस तनाव के बीच अमेरिका ने ब्रिटेन के साथ 40 अरब डॉलर के तकनीकी समझौते को निलंबित कर दिया है, जिसे ब्रिटेन के डिजिटल नियमों के कारण लिया गया है। अमेरिका ने ईयू के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई करने की धमकी दी है।