Delhi AQI नई दिल्ली:- दिल्ली में वायु प्रदूषण और घने कोगे के कारण हवाई यातायात पर बड़ा असर पड़ा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 250 से अधिक उड़ानें देरी से चल रही हैं, जबकि 22 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। एयरलाइनों ने यात्रियों को सूचित किया है कि वे अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें और आवश्यकतानुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं ।
दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बहुत खराब है जिसका मुख्य कारण वाहनों से निकलने वाला धुआं, निर्माण कार्य और पड़ोसी राज्यों में पराली जलाना है। दिल्ली सरकार ने प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कई कदम उठाए हैं जिनमें वाहनों के लिए ऑड-इवन नियम, निर्माण कार्य पर रोक और स्कूलों में ऑनलाइन कक्षाएं शामिल हैं। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि सरकार प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे वाहनों का उपयोग कम करें और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।