Lung Disease : वायु प्रदूषण और फेफड़े की बीमारी के बीच कोई ‘सीधा’ संबंध नहीं: मंत्री

Lung Disease नई दिल्ली:-  वायु प्रदूषण और फेफड़े की बीमारी के बीच कोई सीधा संबंध नहीं है यह दावा केंद्रीय पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने राज्यसभा में किया है। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण और फेफड़े की बीमारी के बीच कोई निर्णायक डेटा नहीं है मंत्री ने कहा कि वायु प्रदूषण एक ट्रिगरिंग फैक्टर है जो श्वसन संबंधी बीमारियों को बढ़ावा देता है लेकिन इसका सीधा संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण के प्रभाव खाद्य आदतों, व्यावसायिक इतिहास, प्रतिरक्षा और आनुवंशिकी जैसे कई अन्य कारकों के साथ मिलकर होते हैं।

हालांकि, डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने मंत्री के बयान पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि वायु प्रदूषण और फेफड़े की बीमारी के बीच एक स्पष्ट संबंध है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी वायु प्रदूषण को कैंसर के कारणों में से एक माना है। दिल्ली में वायु प्रदूषण एक बड़ा मुद्दा है जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) अक्सर खराब श्रेणी में रहता है। सरकार ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं जिनमें वाहनों के लिए ऑड-इवन नियम, निर्माण गतिविधियों पर प्रतिबंध और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *