Medical Visa : भारत ने अप्रैल में नए अफगान वीजा की शुरुआत के बाद से 200 चिकित्सा वीजा जारी किए

Medical Visa दिल्ली:- भारत ने अप्रैल 2025 में नए अफगान वीजा मॉड्यूल की शुरुआत के बाद से 500 से अधिक वीजा जारी किए हैं जिनमें से 200 चिकित्सा वीजा हैं। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी है।

भारत ने अफगानिस्तान के स्वास्थ्य क्षेत्र और मानवतावादी जरूरतों के लिए अपनी प्रतिबद्धता को फिर से पुष्टि की है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और अफगानिस्तान के सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री मौलवी नूर जलाल जलाली के बीच हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। भारत ने अफगानिस्तान को 327 टन दवाएं और टीके भेजे हैं, और कैंसर की दवाएं और एक सीटी स्कैन मशीन जल्द ही भेजी जाएगी। अफगानिस्तान की ओर से रेडियोथेरेपी मशीन और अन्य चिकित्सा आपूर्ति के लिए प्रस्ताव भी विचाराधीन हैं।

भारत की अफगानिस्तान के प्रति सहायता

– भारत ने अफगानिस्तान में पांच मातृत्व और स्वास्थ्य क्लिनिक एक 30 बेड का अस्पताल, और एक ऑन्कोलॉजी सेंटर, ट्रामा सेंटर, डायग्नोस्टिक सेंटर और थलेसेमिया सेंटर का निर्माण या उन्नयन किया है।

– भारत अफगानिस्तान के रोगियों को मुफ्त उपचार प्रदान करने और चिकित्सा वीजा की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

– भारत और अफगानिस्तान के बीच स्वास्थ्य सहयोग को और मजबूत करने के लिए कई प्रस्ताव विचाराधीन हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *