यूपी में ’12वीं’ पास को 2 बड़ी खुशखबरी, जॉब ही जॉब

लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। राज्य में दो प्रमुख विभागों में हजारों पदों पर भर्ती निकाली गई है, जिससे युवाओं को सुरक्षित और सम्मानजनक रोजगार का अवसर मिलेगा। एक ओर जहां राजस्व लेखपाल के पदों पर बंपर भर्ती की घोषणा की गई है, वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।

7994 पदों पर होगी लेखपाल भर्ती

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने राजस्व लेखपाल के 7994 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 29 दिसंबर 2025 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 28 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है।

लेखपाल पद के लिए चयन आयोग के नियमों के अनुसार किया जाएगा। उम्मीदवार का PET-2025 पास होना अनिवार्य है। चयनित अभ्यर्थियों को वेतनमान पे लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से 69,100 रुपये प्रतिमाह मिलेगा। इस पद के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *