Zubeen Garg’s death : चार्जशीट विवरण साझा करने के लिए अखिल गोगोई के खिलाफ एसआईटी ने दर्ज की शिकायत

Zubeen Garg’s death गुवाहाटी:- गायक जुबीन गर्ग की मौत के मामले में एसआईटी ने विधायक अखिल गोगोई के खिलाफ चार्जशीट विवरण साझा करने के लिए शिकायत दर्ज की है। एसआईटी ने आरोप लगाया है कि गोगोई ने सोशल मीडिया पर “अनवेरिफाइड” दस्तावेज साझा किए हैं जो जांच को प्रभावित कर सकते हैं ।

एसआईटी के प्रमुख मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा कि गोगोई के इस कदम से जांच प्रभावित हो सकती है और सार्वजनिक भ्रम पैदा हो सकता है। गोगोई ने सोशल मीडिया पर कहा, “मुझे पता चला है कि सरकार ने जुबीन गर्ग की चार्जशीट सार्वजनिक करने के लिए मेरे खिलाफ मामला दर्ज किया है। मैं गंभीर रूप से बीमार हूं, लेकिन मैं कल गुवाहाटी जाऊंगा और इस मामले का सामना करूंगा”। जुबीन गर्ग की मौत 19 सितंबर को सिंगापुर में हुई थी, जब वे नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल में भाग लेने गए थे। एसआईटी ने 12 दिसंबर को गुवाहाटी की एक अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें सात आरोपियों के खिलाफ हत्या आपराधिक साजिश और अन्य आरोप लगाए गए हैं।

आचार संहिता उल्लंघन

एसआईटी ने गोगोई पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया है जिसमें कहा गया है कि उन्होंने अनधिकृत रूप से चार्जशीट विवरण साझा किए हैं। एसआईटी ने कहा कि गोगोई के इस कदम से जांच प्रभावित हो सकती है और सार्वजनिक भ्रम पैदा हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *