Port Facilities : केन्द्र सरकार ने जहाजों और बंदरगाहों की सुरक्षा के लिए पोर्ट सिक्योरिटी ब्यूरो की स्थापना का निर्णय लिया

Port Facilities नई दिल्ली:-  केन्द्र सरकार ने जहाजों और बंदरगाहों की सुरक्षा के लिए एक विशेष निकाय  सिक्योरिटी ब्यूरो (BoPS) की स्थापना का निर्णय लिया है। यह निर्णय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया, जिसमें पोर्ट, शिपिंग और जलमार्ग मंत्री सरबनंद सोनोवाल और नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने भाग लिया है।

पोर्ट सिक्योरिटी ब्यूरो, जिसे ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) के मॉडल पर बनाया जा रहा है, एक आईपीएस अधिकारी (पे लेवल-15) के नेतृत्व में काम करेगा और पोर्ट, शिपिंग और जलमार्ग मंत्रालय के अधीन कार्य करेगा। इसका मुख्य उद्देश्य जहाजों और बंदरगाहों की सुरक्षा से संबंधित नियामक और निगरानी कार्य करना होगा ब्यूरो की प्रमुख जिम्मेदारियों में साइबर सुरक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए सुरक्षा से संबंधित जानकारी का समय पर विश्लेषण, संग्रहण और आदान-प्रदान सुनिश्चित करना शामिल है। इसके लिए एक समर्पित डिवीजन स्थापित किया जाएगा जो बंदरगाहों के आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर को डिजिटल खतरों से बचाएगा।

गृह मंत्री अमित शाह ने बैठक में कहा कि देश भर में एक मजबूत और एकीकृत बंदरगाह सुरक्षा ढांचा स्थापित करने की आवश्यकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि सुरक्षा उपायों को जोखिम-आधारित और चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाना चाहिए, जिसमें कमजोरियों, व्यापार क्षमता और भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखा जाए। पोर्ट सिक्योरिटी ब्यूरो की स्थापना के लिए एक वर्ष का संक्रमणकाल निर्धारित किया गया है जिसके दौरान महानिदेशक शिपिंग इसके महानिदेशक के रूप में कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *