सोनभद्र:- राजकीय बालिका हाई स्कूल हिनौती में शुक्रवार को कैरियर गाइडेंस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थाना घोरावल के प्रतिनिधि राम ज्ञान यादव जी सहित उनकी महिला कांस्टेबल, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ मंजूलता पटेल, सहायक अध्यापिका शिल्पी जायसवाल, राजकीय हाई स्कूल पडवनिया के सभी स्टाफ और बी0आर0सी0 घोरावल से मयंक दुबे व गांव के सभी गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बच्चों ने करियर गाइडेंस मेला में अपने-अपने प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से विवेक कुमार तिवारी ने प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने छात्रों को उनके भविष्य के लिए प्रेरित किया और उन्हें अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किय जिसमें विज्ञान, कला, संगीत और खेल शामिल थे। इस अवसर पर, मुख्य अतिथि ने छात्रों को पुरस्कार वितरित किए और उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।