Lighter Moment नई दिल्ली:- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा आयोजित चाय पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के बीच एक हल्की-फुल्की बातचीत हुई। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने एक-दूसरे के साथ हंसी-मजाक किया और अपने-अपने विचार साझा किए प्रियंका गांधी ने पीएम मोदी से उनकी हाल की तीन देशों की यात्रा के बारे में पूछा, जिसमें इथियोपिया, जॉर्डन और ओमान शामिल थे। पीएम मोदी ने बताया कि इथियोपिया की प्रगति को लेकर भारत में जो धारणा है वह वास्तविक स्थिति से काफी अलग है। उन्होंने कहा कि इथियोपिया सामाजिक और आर्थिक रूप से अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है ।
इस दौरान प्रियंका गांधी ने बताया कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र वायनाड के लोगों से बेहतर तरीके से जुड़ने के लिए मलयालम सीख रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह वायनाड में पाए जाने वाले एक जड़ी-बूटी का सेवन करती हैं जो उन्हें एलर्जी से बचाता है। यह सुनकर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दोनों ही हंस पड़े। इस मुलाकात में समाजवादी पार्टी के नेता धर्मेंद्र यादव ने टिप्पणी की कि यह सत्र काफी छोटा था जिस पर पीएम मोदी ने मजाकिया अंदाज में कहा कि यह उनके गले के लिए अच्छा है क्योंकि उन्हें ज्यादा चिल्लाना नहीं पड़ा। इस पर सभी हंस पड़े ।