PM Modi : घने कोले के कारण पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर कोलकाता लौटा

PM Modi दिल्ली:- पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के तहेरपुर में घने कोहरे के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलिकॉप्टर उतर नहीं सका और कोलकाता लौट आया। यह घटना शनिवार को हुई जब पीएम मोदी तहेरपुर में एक प्रशासनिक कार्यक्रम और भाजपा की एक रैली में भाग लेने वाले थे।

पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर तहेरपुर हेलीपैड पर उतरने का प्रयास कर रहा था लेकिन घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से पायलट ने उतरने का प्रयास नहीं किया और कोलकाता लौट आया। इस घटना के बाद पीएम मोदी के कोलकाता हवाई अड्डे पर इतराने की खबर है जहां से वे आगे की योजना पर विचार करेंगे यह कार्यक्रम पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले आयोजित किया जा रहा था और पीएम मोदी को तहेरपुर में एक बड़ी रैली को संबोधित करना था। हालांकि कोहरे के कारण यह कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है और पीएम मोदी वर्चुअल माध्यम से रैली को संबोधित कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *