Goa Nightclub fire : गोवा नाइटक्लब आग: यूके भागे खोसला के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस की प्रक्रिया शुरू

Goa Nightclub fire पणजी:- गोवा पुलिस ने 6 दिसंबर को नाइटक्लब में आग लगने के मामले में ब्रिटिश नागरिक सुरिंदर कुमार खोसला के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। खोसला पर आग लगने के बाद यूके भागने का आरोप है। पुलिस के अनुसार खोसला गोवा में घटना के समय मौजूद था और अगले दिन यूके भाग गया था। पुलिस ने कहा, “हमने खोसला के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी करने की शुरू कर दी है ताकि उसे यूके से वापस लाया जा सके”।

खोसला पर ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब के मालिक होने का आरोप है जहां आग लगने से 25 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने अब तक नाइटक्लब के मालिक सौरभ लुथरा, गौरव लुथरा और अजय गुप्ता सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। नाइटक्लब के मूल मालिक प्रदीप घाडी अमोनकर ने आरोप लगाया है कि खोसला को “कुछ बड़े लोगों” की मदद से भागने दिया गया है। अमोनकर ने कहा, “खोसला घटना के समय गोवा में था और उसे अदालत में पेश होना था, लेकिन वह यूके भाग गया” ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *