SEBI नई दिल्ली:- सेबी के चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा है कि रेगुलेटर इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (ईजीआर) को प्रभावी और व्यापक रूप से स्वीकृत बेंचमार्क बनाने के लिए चुनौतियों का समाधान करेगा। ईजीआर को भारत में गोल्ड प्राइस डिस्कवरी के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण के रूप में देखा जा रहा है पांडेय ने कहा कि सेबी ईजीआर की स्वीकार्यता में बाधा डालने वाले स्ट्रक्चरल, ऑपरेशनल और रेगुलेटरी चैलेंजेज का एनालिसिस कर रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी से जुड़े मसले भी एक बड़ी बाधा हो सकते हैं जो लिक्विडिटी और व्यापक स्वीकार्यता को प्रभावित कर रहे हैं।
ईजीआर को 2021 में सिक्योरिटीज के रूप में मान्यता दी गई थी और इसका उद्देश्य भारत में गोल्ड ट्रेडिंग के लिए एक रेगुलेटेड मार्केट बनाना है। सेबी ने ईजीआर के लिए एक व्यापक फ्रेमवर्क जारी किया है जिसमें वॉल्टिंग स्टैंडर्ड्स, ईजीआर क्रिएशन और रिडेम्प्शन, इंटरमीडिटरीज के रोल और रिस्क मैनेजमेंट नॉर्म्स शामिल हैं पांडेय ने कहा कि सेबी ईजीआर को बढ़ावा देने के लिए काम कर रहा है और इसके लिए निवेशकों को रेगुलेटेड गोल्ड प्रोडक्ट्स में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईजीआर भारत को गोल्ड प्राइस डिस्कवरी के लिए एक ग्लोबल हब बनाने में मदद कर सकता है ।