Syria Monitor सीरिया:- सीरिया में अमेरिकी हमलों में आईएस के कम से कम 5 आतंकवादी मारे गए हैं जिनमें एक सेल का नेता भी शामिल है। यह हमला 13 दिसंबर को पल्मायरा में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में किया गया था जिसमें 2 अमेरिकी सैनिक और एक अमेरिकी नागरिक मारे गए थे अमेरिकी सेना ने सीरिया के मध्य क्षेत्र में 70 से अधिक लक्ष्यों पर हमला किया, जिसमें आईएस के ठिकाने और हथियार भंडार शामिल थे। हमले में F-15 ईगल जेट, A-10 थंडरबोल्ट ग्राउंड-अटैक एयरक्राफ्ट और AH-64 अपाचे हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया था। जॉर्डन के F-16 फाइटर जेट और हिमर्स रॉकेट आर्टिलरी ने भी हमले में भाग लिया था ।
अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि यह हमला आईएस के खिलाफ एक “बड़ा हमला” है और इसका उद्देश्य आईएस के आतंकवादियों को खत्म करना है। उन्होंने कहा कि अमेरिका आईएस के खिलाफ लड़ाई में सीरिया सरकार के साथ सहयोग कर रहा है सीरिया के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि देश आईएस के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध है और हमले में मारे गए अमेरिकी सैनिकों और नागरिकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है ।