Rupee rises : शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे बढ़कर 89.45 पर पहुंचा

Rupee rises मुंबई:- शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 22 पैसे मजबूत होकर 89.45 पर पहुंच गया। यह बढ़ोतरी विदेशी निवेशकों की खरीदारी और घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुझान के कारण हुई है ।फॉरेक्स ट्रेडर्स ने कहा कि कॉर्पोरेट डॉलर की खरीदारी और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में स्थिरता ने निवेशकों का मनोबल बढ़ाया है। इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 89.53 पर खुला और फिर 89.45 पर पहुंच गया जो पिछले बंद से 22 पैसे की बढ़ोतरी ह।

शुक्रवार को रुपया 53 पैसे मजबूत होकर 89.67 पर बंद हुआ था। आरबीआई के पिछले सप्ताह भारी डॉलर बिक्री के कारण रुपये को समर्थन मिला था। फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के हेड ऑफ ट्रेजरी और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनिल कुमार भंसाली ने कहा कि नवंबर में व्यापार घाटे में कमी और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से भी रुपये को समर्थन मिला है। भंसाली ने कहा “रुपये की व्यापक गिरावट की प्रवृत्ति अभी भी बनी हुई लेकिन अल्पावधि में इसमें सुधार हो सकता है”। उन्होंने कहा कि रुपये का यूएसडी/आईएनआर जोड़ी 2% से अधिक बढ़ गया है लेकिन अभी भी पिछले साल की तुलना में 5% कम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *