NZ VS WI माउंट माउंगानुई:- न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को तीसरे टेस्ट में 323 रन से हराकर सीरीज 2-0 से जीत ली है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने पांच विकेट लेकर वेस्टइंडीज की पारी को 138 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई । वेस्टइंडीज को जीत के लिए 462 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन डफी और स्पिनर अजाज पटेल की जोड़ी ने उनकी पारी को 138 रन पर समेट दिया। डफी ने 5-42 और पटेल ने 3-23 विकेट लिए। वेस्टइंडीज के ओपनर ब्रैंडन किंग ने 67 रन बनाए लेकिन इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका।
न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे और टॉम लाथम ने शानदार बल्लेबाजी की। कॉनवे ने 227 और 100 रन बनाए, जबकि लाथम ने 137 और 101 रन बनाए। यह पहली बार है जब किसी टेस्ट मैच में ओपनिंग जोड़ी ने दोनों पारियों में शतक बनाए हैं वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज ने कहा, “यह एक निराशाजनक सीरीज रही है। हमें अपने खेल में सुधार करने की जरूरत है।” न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम ने कहा, “यह एक शानदार प्रदर्शन है। हमारी टीम ने पूरे मैच में दबदबा बनाए रखा”।