Electoral bond भुवनेश्वर:- बीजू जनता दल (बीजेडी) को 2024-25 वित्तीय वर्ष में 60 करोड़ रुपये का योगदान मिला जिसमें वेदांता लिमिटेड सबसे बड़ा दानदाता रहा। वेदांता ने बीजेडी को 25 करोड़ रुपये दिए, जबकि 35 करोड़ रुपये तीन इलेक्टोरल ट्रस्टों के माध्यम से मिले यह योगदान अप्रैल-मई 2024 में हुए आम और विधानसभा चुनावों के दौरान मिला था। बीजेडी के कोषाध्यक्ष सुभाष सिंह ने कहा कि पार्टी को चुनाव के दौरान ही अधिकांश योगदान मिलता है और इस बार भी ऐसा ही हुआ है। उन्होंने कहा कि पार्टी को चुनाव के बाद कोई बड़ा योगदान नहीं मिला है क्योंकि वर्तमान में पार्टी को इसकी आवश्यकता नहीं है।
वेदांता लिमिटेड ने 2024-25 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 67 करोड़ रुपये का योगदान दिया जो उसके द्वारा दिए गए योगदान में सबसे अधिक है। वेदांता ने ओडिशा में एल्यूमीनियम और खनन क्षेत्र में बड़ा निवेश किया है और इसके लिए उसने सरकार से कई परियोजनाओं के लिए मंजूरी ली है। बीजेडी को मिले योगदान की जानकारी पार्टी द्वारा चुनाव आयोग को सौंपी गई रिपोर्ट में दी गई है। यह योगदान सुप्रीम कोर्ट द्वारा इलेक्टोरल बांड योजना को रद्द करने के बाद मिला है जिसके तहत राजनीतिक दलों को अनाम दान दिया जा सकता था।