Individuals Dominate : आम आदमी पार्टी को मिले दान में उछाल, व्यक्तिगत दानदाताओं का बढ़ा योगदान

Individuals Dominate दिल्ली:- आम आदमी पार्टी (आप) को मिले दान में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में तीन गुना से अधिक की वृद्धि हुई है। 2024-25 वित्तीय वर्ष में पार्टी को 38.1 करोड़ रुपये का दान मिला, जबकि 2023-24 में यह आंकड़ा 11.06 करोड़ रुपये था। यह जानकारी पार्टी द्वारा चुनाव आयोग को सौंपी गई रिपोर्ट में दी गई है। पार्टी के दान में व्यक्तिगत दानदाताओं का योगदान सबसे अधिक है। शीर्ष 100 दानदाताओं में से केवल चार संगठन जिनमें एक एनजीओ भी शामिल था। शीर्ष 300 दानदाताओं में से केवल आठ कंपनियां थीं, जो पार्टी के दान में कॉर्पोरेट योगदान की सीमित भूमिका को दर्शाता है।

प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने पार्टी को 16.4 करोड़ रुपये का दान दिया, जो पार्टी के कुल दान का 43% है। इस ट्रस्ट को जिंदल स्टील और पावर, मेघा इंजीनियरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड, भारती एयरटेल, ऑरोबिंदो फार्मा और टॉरेंट फार्मास्यूटिकल्स जैसी कंपनियों से धन प्राप्त हुआ है ।पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी दान दिया है, जिनमें अरविंद केजरीवाल, अमन अरोड़ा और अतिशी मार्लेना शामिल हैं। केजरीवाल ने 12 बार में 10,000 रुपये का दान दिया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *