Ghaziabad Rapid Rail News: पार्क, मेट्रो और OYO रूम तक आप लोगों अभी तक कपल की तरफ से अश्लीलता की हदें पार करने के मामले सुने होंगे। लेकिन इस बीच अब अब एक ऐसा ही मामला दिल्ली-गाजियाबाद रूट पर चलने वाली नमो भारत (रैपिड रेल) ट्रेन से सामने आया है। दरअसल गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में ट्रेन के अंदर एक युवक और युवती द्वारा किया गया अनुचित व्यवहार सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद प्रशासन और आम लोगों में चिंता बढ़ गई है।
Ghaziabad Rapid Rail News: सीसीटीवी में कैद हुई घटना
बताया जा रहा है कि यह घटना मोदीनगर नॉर्थ स्टेशन के पास की है। ट्रेन के कोच में लगे सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में युवक और युवती ट्रेन की सीट पर बैठे हुए नजर आते हैं। उस समय ट्रेन में ज्यादा भीड़ नहीं थी और आसपास अन्य यात्री भी नहीं थे। इसी दौरान दोनों ने सार्वजनिक स्थान की मर्यादा को तोड़ते हुए अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
इस घटना से जुड़े चार छोटे वीडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल गए। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिली। कई यूजर्स ने सार्वजनिक परिवहन में इस तरह के व्यवहार को गलत बताया और सख्त कार्रवाई की मांग की।