Associate Members : बंगाल में विरोधी, केरल में साथी: टीएमसी अब कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ की ‘सहयोगी सदस्य’

Associate Members बंगाल:- कॉन्ग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने केरल में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए तीन नए दलों को अपने सहयोगी के रूप में शामिल किया है जिनमें तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की केरल इकाई भी शामिल है। टीएमसी के पूर्व विधायक पीवी अनवर के नेतृत्व में यह निर्णय लिया गया है।

टीएमसी के शामिल होने के कारण

टीएमसी की केरल इकाई ने हाल ही में लडीएफ के साथ मतभेद के कारण अलग होने का फैसला किया था। अनवर ने कहा कि उनकी पार्टी ने यूडीएफ के साथ जुड़ने का फैसला किया है क्योंकि वे राज्य में वामपंथी सरकार के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष बनाना चाहते हैं।

यूडीएफ की रणनीति

यूडीएफ के नेता वीडी सतीसन ने कहा कि उनकी पार्टी केरल में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी ताकत बढ़ाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि टीएमसी और अन्य नए सहयोगी दलों के साथ जुड़ने से उन्हें राज्य में वामपंथी सरकार को हराने में मदद मिलेगी ।

नए सहयोगी दलों के बारे में

– तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी): टीएमसी की केरल इकाई का नेतृत्व पीवी अनवर कर रहे हैं।

– जनाधिपत्य राष्ट्रीय पार्टी (जेआरपी): जेआरपी का नेतृत्व सीके जानू कर रही हैं, जो एक आदिवासी नेता हैं।

– केरल कमराज कांग्रेस: केरल कमराज कांग्रेस का नेतृत्व विश्नुपुरम चंद्रशेखरन कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *