Under FTA न्यूजीलैंड:- न्यूजीलैंड ने भारत के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के तहत अपने कानूनों में संशोधन करने का वादा किया है जिससे भारतीय उत्पादों को जीआई पंजीकरण मिल सकेगा। वर्तमान में न्यूजीलैंड का जीआई कानून केवल भारतीय वाइन और स्पिरिट्स के लिए पंजीकरण की अनुमति देता है लेकिन अब यह अन्य उत्पादों के लिए भी उपलब्ध होगा।
इस समझौते के तहत न्यूजीलैंड को 18 महीनों के भीतर अपने कानूनों में संशोधन करना होगा जिससे भारतीय उत्पादों को जीआई पंजीकरण मिल सकेगा। यह कदम भारतीय उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने में मदद करेगा, खासकर बासमती चावल, दार्जिलिंग चाय, चंदेरी फैब्रिक, मैसूर सिल्क, कुल्लू शॉल, कांगड़ा चाय, थंजावुर पेंटिंग्स, इलाहाबाद सुरखा, फर्रुखाबाद प्रिंट्स, लखनऊ ज़र्दोज़ी और कश्मीर वॉलनट वुड कार्विंग जैसे उत्पादों के लिए ।ग्रेट मिशन ग्रुप सोसाइटी (जीएमजीएस) के संस्थापक और अध्यक्ष गणेश हिंगमिरे ने कहा, “यह एक सकारात्मक कदम है जो जीआई उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने में मदद करेगा। गैर-खाद्य उत्पादों के लिए जीआई टैग मिलने से हमारे लोगों की आय भी बढ़ेगी” ।