Infections नई दिल्ली:- भारत में जलवायु परिवर्तन के कारण योनि यीस्ट संक्रमण के मामलों में वृद्धि हो रही है। डॉक्टरों का कहना है कि बढ़ते तापमान और आर्द्रता के कारण फंगल संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं खासकर योनि यीस्ट संक्रमण के मामले है।
योनि यीस्ट संक्रमण एक आम समस्या है जो कैंडिडा नामक फंगस के कारण होती है। यह फंगस हमारे शरीर में सामान्य रूप से पाया जाता है लेकिन जब शरीर का संतुलन बिगड़ जाता है तो यह फंगस बढ़ने लगता है और संक्रमण का कारण बनता है। जलवायु परिवर्तन के कारण तापमान और आर्द्रता में वृद्धि हो रही है जिससे फंगल संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि गर्म और आर्द्र वातावरण फंगल संक्रमण के लिए अनुकूल होता है जिससे योनि यीस्ट संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं ।
योनि यीस्ट संक्रमण के लक्षण
– योनि में खुजली और जलन
– योनि से सफेद या पीले रंग का स्राव
– योनि में दर्द या जलन
– यौन संबंधों में दर्द
योनि यीस्ट संक्रमण से बचाव
– स्वच्छता का ध्यान रखें
– सूती अंडरवियर पहनें
– योनि को सूखा रखें
– एंटीबायोटिक्स का उपयोग न करें
– डॉक्टर की सलाह लें