Bomb Explosion बांग्लादेश:- बांग्लादेश की राजधानी ढाका में बुधवार को एक बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई। हमलावरों ने मोगबाजार क्षेत्र में स्थित बांग्लादेश मुक्तिजोद्धा संग्राम के सामने एक फ्लाईओवर से बम फेंका जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सियाम के रूप में हुई है जो एक निजी कारखाने में काम करता था ।
यह घटना बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष तारिक रहमान के ढाका लौटने से एक दिन पहले हुई है। 17 साल के निर्वासन के बाद बांग्लादेश लौट रहे हैं। इस घटना के बाद सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और ढाका में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है बांग्लादेश में हाल के दिनों में हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं जिसमें कई लोगों की मौत हो चुकी है। इस घटना के बाद सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।