Congress Share : बीजेपी को 6% से कम दान मिला व्यक्तियों से, कांग्रेस को 26%

Congress Share नई दिल्ली:- भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 2024-25 में मिले दान में से केवल 5.6% व्यक्तियों से आय  जबकि कांग्रेस को 26% दान व्यक्तियों से मिला। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार बीजेपी को 345 करोड़ रुपये व्यक्तियों से मिले जबकि कांग्रेस को 139 करोड़ रुपये मिले।

बीजेपी को कुल 6,088 करोड़ रुपये का दान मिला, जो कांग्रेस के 522 करोड़ रुपये से लगभग 12 गुना अधिक है। बीजेपी के दान में से 61% इलेक्टोरल ट्रस्ट से आया जबकि कांग्रेस को 8% दान इलेक्टोरल ट्रस्ट से मिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने कहा कि पार्टी ने व्यक्तिगत दान पर ध्यान केंद्रित किया है जबकि बीजेपी को बड़े कॉर्पोरेट से अधिक दान मिलता है। बीजेपी के एक नेता ने कहा कि व्यक्तिगत दान में स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के छोटे-छोटे दान शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *