ओडिशा :- ओडिशा के कंधमाल जिले के गुम्मा जंगल में मंगलवार रात और बुधवार सुबह के बीच सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच ताबड़तोड़ मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में चार माओवादी मारे गए हैं। इन मारे गए माओवादी में से एक की पहचान प्रमुख माओवादी नेता गणेश उइके के रूप में हुई है जिनके सिर पर लगभग ₹1.1 करोड़ का इनाम था।
यह ऑपरेशन ओडिशा पुलिस की SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप), CRPF और BSF की संयुक्त टीमों ने खुफिया सूचना के आधार पर चलाया। सुरक्षा बलों ने इलाके में घेराबंदी कर नक्सलियों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया था। जब सुरक्षा बलों ने जंगल में तलाश शुरू की तो माओवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी और दोनों तरफ से गोलीबारी हुई।
मुठभेड़ में गणेश उइके के अलावा दो महिला और एक पुरुष माओवादी भी मारे गए। मौके से हथियार जैसे दो INSAS राइफल और एक .303 राइफल, और वॉकी-टॉकी जब्त किया गया है। सुरक्षा बलों के पास किसी भी जवान के हताहत होने की खबर नहीं है और तलाशी अभियान को और तेज कर दिया गया है।
गणेश उइके माओवादियों के बैन्ड संगठन CPI (Maoist) के सीनियर लीडर और ओडिशा में इनकी जिम्मेदारी संभालने वाले प्रमुख कमांडर थे। इस घटना को नक्सल विरुद्ध अभियान में एक बड़ा सफलता बताया जा रहा है क्योंकि उइके जैसे शीर्ष इनामी नेता का एनकाउंटर सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि है।
सरकार ने कहा है कि यह कार्रवाई नक्सलवाद को कमजोर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इलाके में आगे भी सर्च ऑपरेशन जारी है और सुरक्षा बलों की निगरानी हाई अलर्ट पर बनी हुई है।