Namedrops दिल्ली:- कांग्रेस नेता शशि थरूर ने 14 वर्षीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की तुलना सचिन तेंदुलकर से की है जिन्होंने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 190 रन बनाए थे। थरूर ने ट्वीट किया “जब 14 साल के एक बच्चे ने ऐसी क्रिकेटिंग टैलेंट दिखाई, तो वह सचिन तेंदुलकर थे – और हम सभी जानते हैं कि उनके साथ क्या हुआ। हम किसका इतंजार कर रहे हैं? वैभव सूर्यवंशी को भारत के लिए खेलने का मौका दें!”
थरूर ने अपने ट्वीट में भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर और बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर को टैग किया है, जिसमें उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में शामिल करने की अपील की है। थरूर ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी की प्रतिभा सचिन तेंदुलकर जैसी है, जिन्होंने 16 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 190 रन बनाए थे, जिसमें उन्होंने 15 छक्के और 16 चौके लगाए थे। उनकी इस पारी ने उन्हें भारतीय क्रिकेट में एक नया सितारा बना दिया है ।