Migrant worker ओडिशा:- ओडिशा के संबलपुर जिले में एक बंगाल के प्रवासी मजदूर की हत्या के मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की पहचान जुएल शेख (30) के रूप में हुई है जो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के रहने वाले थे जानकारी के अनुसार, जुएल शेख और उनके दो साथी बुधवार की रात काम से लौट रहे थे, जब एक समूह ने उनसे बीड़ी मांगी। इसी दौरान दोनों समूहों में विवाद हो गया, जिसके बाद जुएल पर हमला किया गया। उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।
ओडिशा पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने जुएल और उनके साथियों से उनकी पहचान मांगी थी, जिसे लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने कहा कि हमले में शामिल सभी छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है इस घटना के बाद पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस पार्टी ने ओडिशा सरकार पर आरोप लगाया है कि वह बंगाल के प्रवासी मजदूरों के प्रति भेदभाव कर रही है। पार्टी ने कहा कि यह घटना भाजपा की उस नीति का परिणाम है बंगाल के लोगों को बाहरी बताया जाता है।