ED Complaint : गुजरात एसीबी ने ईडी की शिकायत पर आईएएस अधिकारी और पूर्व सुरेंद्रनगर कलेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया

ED Complaint गुजरात:- गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के पूर्व कलेक्टर आईएएस अधिकारी राजेंद्रकुमार पटेल के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने ईडी की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पटेल पर भ्रष्टाचार और मनी लॉन्डरिंग के आरोप हैं ईडी ने 23 दिसंबर को सुरेंद्रनगर कलेक्टर कार्यालय में तैनात डिप्टी मामलतदार चंद्रसिंह मोरी को 67.5 लाख रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। मोरी ने अपने बयान में कहा है कि यह रिश्वत की राशि है जिसे उन्होंने जमीन के उपयोग के लिए आवेदन करने वालों से वसूला था।

एसीबी के संयुक्त निदेशक मकरंद चौहान ने बताया कि ईडी की शिकायत के आधार पर पटेल, उनके निजी सहायक जयराजसिंह झाला, क्लर्क मयूरसिंह गोहिल और डिप्टी मामलतदार चंद्रसिंह मोरी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पटेल जो 2015 बैच के आईएएस अधिकारी हैं को बुधवार को उनके पद से हटा दिया गया था। ईडी ने मोरी को 1 जनवरी तक की रिमांड पर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *