Record अरुणाचल प्रदेश:- वैभव सूर्यवंशी ने विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ मैच में 36 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया। उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनकी इस पारी में 16 चौके और 15 छक्के शामिल थे वैभव ने अपनी पारी में 84 गेंदों में 190 रन बनाए जिससे बिहार ने 574 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस स्कोर के जवाब में अरुणाचल प्रदेश की टीम 177 रन पर ऑल आउट हो गई जिससे बिहार ने 397 रन से मैच जीत लिया।
वैभव की इस पारी को देखकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की याद आ गई। शशि थरूर ने ट्वीट कर कहा, “जब 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी जैसे प्रतिभाशाली क्रिकेटर ने ऐसा प्रदर्शन किया, तो सचिन तेंदुलकर की याद आ गई वैभव ने अपने करियर में कई रिकॉर्ड्स बनाए हैं। वह आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने 14 साल और 32 दिन की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में शतक लगाया था।