X Profile : मीरवाइज उमर फारूक ने हटाया ‘हुर्रियत अध्यक्ष’ का पदनाम, कहा- मेरे पास हॉब्सन की पसंद थी

X Profile श्रीनगर:-जम्मू-कश्मीर के शीर्ष धार्मिक नेता और हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक ने अपने एक्स प्रोफाइल से ‘हुर्रियत अध्यक्ष’ का पदनाम हटा दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया था, क्योंकि उनकी संस्था अवामी एक्शन कमेटी सहित हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के सभी घटकों पर यूएपीए के तहत प्रतिबंध लगा दिया गया था ।

मीरवाइज ने एक पोस्ट में कहा, “कुछ समय से, मुझे हुर्रियत अध्यक्ष के रूप में मेरे एक्स हैंडल में बदलाव करने के लिए अधिकारियों द्वारा दबाव डाला जा रहा था। अगर मैं ऐसा नहीं करता, तो वे मेरा हैंडल हटाने की धमकी दे रहे थे”। उन्होंने कहा कि जब सार्वजनिक स्थान और संचार के साधन सीमित हैं तो यह प्लेटफ़ॉर्म उनके लिए अपने लोगों तक पहुंचने और अपने विचार साझा करने का एकमात्र साधन है मीरवाइज की इस कार्रवाई को हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के प्रभाव में कमी के रूप में देखा जा रहा है, जो 1993 में गठित एक अलगाववादी संगठन था। 2019 में अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने के बाद, हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के कई नेताओं को गिरफ्तार किया गया या प्रतिबंधित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *