SIR Hearing : बंगाल में ‘अनमैप्ड’ मतदाताओं की एसआईआर सुनवाई स्थगित

SIR Hearing पश्चिम बंगाल:- पश्चिम बंगाल में ‘अनमैप्ड’ मतदाताओं की सुनवाई स्थगित कर दी गई है जिन्हें 2002 के मतदाता सूची में नहीं पाया गया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने यह निर्णय तकनीकी समस्या के कारण लिया है जिसमें 2002 के मतदाता सूची को सीएसवी प्रारूप में पूरी तरह से परिवर्तित नहीं किया जा सका था ।

निर्वाचन आयोग ने कहा है कि जिन मतदाताओं को ‘अनमैप्ड’ के रूप में चिह्नित किया गया है उन्हें सुनवाई के लिए नहीं बुलाया जाएगा भले ही उन्हें नोटिस भेजा गया हो। आयोग ने कहा कि इन मतदाताओं की सूची जिला निर्वाचन अधिकारियों को भेजी जाएगी ताकि वे उनकी पहचान की पुष्टि कर सकें। यह निर्णय पश्चिम बंगाल में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के दौरान लिया गया है जिसमें 58 लाख मतदाताओं को हटाया गया था और 31 लाख मतदाताओं को ‘अनमैप्ड’ के रूप में चिह्नित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *