Super CM कर्नाटक:- कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर से बुलडोजर विवाद में घिर गई है। दरअसल कांग्रेस के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बेंगलुरु में एक बुलडोजर कार्रवाई पर चिंता जताई थी, जिसके बाद बीजेपी ने उन पर राज्य सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया है।
वेणुगोपाल ने कहा था कि उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धारामैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार से बात की है और उन्हें प्रभावित परिवारों के साथ व्यक्तिगत रूप से जुड़ने और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए कहा है। लेकिन बीजेपी ने इसे राज्य सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप बताया है और वेणुगोपाल को ‘सुपर सीएम’ कहा है बीजेपी के नेता आर अशोक ने कहा कि कर्नाटक को सम्मान स्वायत्तता और ईमानदार शासन की जरूरत है न कि दिल्ली से आ रहे निर्देशों की। उन्होंने कहा कि वेणुगोपाल की टिप्पणी एक “बेलनट ओवररीच” है और यह संघवाद का अपमान है।
दूसरी ओ कांग्रेस ने वेणुगोपाल का समर्थन किया है और कहा है कि उन्होंने केवल सलाह दी है न कि कोई निर्देश दिया है। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हा कि वेणुगोपाल एक वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें राज्य सरकार को सलाह देने का अधिकार है यह विवाद तब शुरू हुआ जब बेंगलुरु में एक बुलडोजर कार्रवाई के दौरान कई परिवारों को उनके घरों से बेदखल कर दिया गया। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने इस कार्रवाई की आलोचना की थी और इसे “बुलडोजर राज” कहा।