Rupee falls : रुपये में 8 पैसे की गिरावट, 89.98 के स्तर पर पहुंचा

Rupee falls नई दिल्ली:- भारतीय रुपये में सोमवार को 8 पैसे की गिरावट दर्ज की गई जिससे यह 89.98 के स्तर पर पहुंच गया। यह गिरावट विदेशी निवेशकों की निकासी और घरेलू शेयर बाजार में नकारात्मक रुझान के कारण हुई है फॉरेक्स ट्रेडर्स ने बताया कि विदेशी निवेशकों की निकासी और आयातकों की डॉलर मांग में वृद्धि के कारण निवेशकों की भावना प्रभावित हुई है। रुपये ने इंटरबैंक फॉरेक्स में 89.95 के स्तर पर शुरुआत की और 89.99 के इंट्रा-डे लो और 89.88 के हाई को छुआ।

शुक्रवार को रुपये में 19 पैसे की गिरावट दर्ज की गई थी जिससे यह 89.90 के स्तर पर पहुंच गया था। मीरा एसेट शेयरखान के रिसर्च एनालिस्ट अनुज चौधरी ने कहा, “ट्रेडर्स को इस सप्ताह फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक के मिनट्स और कोर पीसीई (Personal Consumption Expenditures) प्राइस इंडेक्स डेटा पर नजर रखनी चाहिए। USDINR स्पॉट प्राइस 89.60 से 90.20 के रेंज में ट्रेड करने की संभावना है”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *