Infiltration पश्चिम बंगाल:- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल सरकार पर आरोप लगाया है कि वह वोट बैंक मजबूत करने के लिए घुसपैठ को अनुमति दे रही है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार ने बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने के लिए जमीन नहीं दी है जिससे घुसपैठ जारी है अमित शाह ने कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल सरकार घुसपैठ को वोट बैंक मजबूत करने की नीति के रूप में अनुमति दे रही है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा है”। उन्होंने कहा कि बीजेपी 2026 में पश्चिम बंगाल में दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और घुसपैठ को रोकने के लिए एक राष्ट्रीय ग्रिड बनाएगी।
अमित शाह ने कहा, “पश्चिम बंगाल में घुसपैठ एक राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है, न कि केवल राज्य का मुद्दा। हम घुसपैठियों को पहचानेंगे और उन्हें देश से बाहर निकालेंगे”। उन्होंने पश्चिम बंगाल सरकार पर आरोप लगाया कि वह घुसपैठ को रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है और इसके बजाय इसे वोट बैंक मजबूत करने के लिए उपयोग कर रही है अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के लोगों से बीजेपी को वोट देने की अपील की और कहा कि बीजेपी पश्चिम बंगाल के विकास के लिए काम करेगी। उन्होंने कहा, “हम पश्चिम बंगाल के लोगों के लिए काम करेंगे और राज्य को एक नए युग में ले जाएंगे”।