Organization नई दिल्ली:- अंजेल चकमा की हत्या के मामले में नॉर्थ ईस्ट स्टूडेंट्स ऑर्गनाइजेशन (एनईएसओ) ने दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है। एनईएसओ ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र लिखकर इस मामले में सख्त कार्रवाई करने की मांग की है अंजेल चकमा त्रिपुरा के रहने वाले थे और उत्तराखंड के देहरादून में एमबीए की पढ़ाई कर रहे थे। 9 दिसंबर को उनकी हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद से उनके परिवार और नॉर्थ ईस्ट के लोगों में आक्रोश है। एनईएसओ ने इस मामले में सीबीआई जांच और दिल्ली में ट्रायल चलाने की मांग की है।
एनईएसओ ने उत्तराखंड सरकार से मांग की है कि इस मामले में दोषियों को जल्द से जल्द सजा दी जाए और उनके परिवार को न्याय दिलाया जाए। एनईएसओ ने यह भी मांग की है कि उत्तराखंड में एक विशेष पुलिस स्टेशन स्थापित किया जाए जो नॉर्थ ईस्ट के लोगों के खिलाफ होने वाले अपराधों की जांच कर सके इस मामले में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने भी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से बात की है और दोषियों को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। अंजेल चकमा के परिवार ने भी दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की है।