India imposes : भारत ने स्टील आयात पर लगाया तीन साल का शुल्क, चीन से सस्ते आयात को रोकने का लक्ष्य

India imposes मुंबई:- भारत सरकार ने स्टील उत्पादों पर तीन साल का आयात शुल्क लगाया है जो 11% से 12% तक होगा। यह शुल्क चीन वियतनाम और नेपाल से आयात होने वाले स्टील उत्पादों पर लागू होगा लेकिन कुछ विकासशील देशों और विशेष स्टील उत्पादों जैसे स्टेनलेस स्टील पर यह शुल्क नहीं लगेगा इस शुल्क का उद्देश्य घरेलू स्टील उद्योग को सस्ते आयात से बचाना है। सरकार ने अप्रैल में भी 200 दिनों के लिए 12% का अस्थायी शुल्क लगाया था। डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेड रेमेडीज ने अपनी जांच में पाया कि स्टील आयात में अचानक और तेज वृद्धि हुई जिससे घरेलू उद्योग को नुकसान हो रहा है।

शुल्क की दरें

– पहले साल: 12%

– दूसरे साल: 11.5%

– तीसरे साल: 11%

इस शुल्क के लगने से घरेलू स्टील उत्पादकों को राहत मिलने की उम्मीद है लेकिन उपभोक्ताओं को स्टील उत्पादों की कीमतें बढ़ने का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *