नई दिल्ली:- घोसी विधानसभा उपचुनाव की मतगणना जारी है। सपा विधायक का पद त्याग कर भाजपा से विधायक बनने की फिराक में लगे दारा सिंह चौहान लगातार पीछे चल रहे हैं। वहीं सपा के सुधाकर सिंह राउंड दर राउंड बढ़त बनाए हुए हैं। 20वें राउंड की काउंटिंग के बाद सुधाकर सिंह की स्थिति और मजबूत नजर आ रही है, वह दारा सिंह चौहान से करीब 25 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
पोस्टल बैलेट से शुरू हुआ सुधाकर सिंह की बढ़त का सिलसिला 21वें राउंड तक जारी है, अब वह जीत की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं।
भाजपा (दारा सिंह चौहान) -56472
सपा (सुधाकर सिंह)-81274
24802 वोट से सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह आगे
सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने भाजपा के दारा सिंह को 25 हजार वोटों से पीछे छोड़ दिया है। 22 राउंड की गिनती में सुधाकर सिंह को 84 हजार वोट मिले हैं, जबकि दारा सिंह को 58 हजार वोट मिले हैं। घोसी के दंगल में 10 प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन नोटा ने 7 प्रत्याशियों को पछाड़ कर तीसरे नंबर पर कब्जा जमाया है। नोटा को 1185 वोट मिले हैं।