Officiall Visit : जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ की भारत यात्रा: अहमदाबाद में पीएम मोदी से मुलाकात

Officiall Visit अहमदाबाद:- जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ सोमवार को अहमदाबाद पहुंचे जहां उनका पहला आधिकारिक भारत दौरा शुरू हुआ। उनकी इस यात्रा का उद्देश्य भारत और जर्मनी के बीच व्यापार, निवेश, तकनीक और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाना है मर्ज़ की यात्रा का कार्यक्रम काफी व्यस्त है। वे सुबह 9:30 बजे सावरमती आश्रम जाएंगे, जहां वे पीएम मोदी के साथ अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लेंगे। इसके बाद दोनों नेता महात्मा मंदिर में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे जिसमें भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा की जाएगी।

इस यात्रा के दौरान, मर्ज़ और मोदी व्यापार और निवेश, तकनीक, शिक्षा, कौशल विकास और रक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे। वे वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श करेंगे मर्ज़ की यह यात्रा भारत और जर्मनी के बीच 75 वर्षों की राजनयिक संबंधों और 25 वर्षों की रणनीतिक साझेदारी के अवसर पर हो रही है। यह यात्रा 27 जनवरी को होने वाले भारत-ईयू शिखर सम्मेलन से पहले हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *