Rupee falls : रुपये में गिरावट, 5 पैसे कमजोर होकर 90.23 पर पहुंचा

Rupee falls नई दिल्ली:- भारतीय रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 5 पैसे कमजोर होकर 90.23 पर पहुंच गया। यह गिरावट बढ़ते कच्चे तेल की कीमतों और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निरंतर बिकवाली के कारण हुई है ।

फॉरेक्स ट्रेडर्स के अनुसार, भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर संभावित टैरिफ की चिंताओं ने विदेशी संस्थागत निवेशकों को भारतीय शेयरों में बिकवाली करने के लिए प्रेरित किया है। ट्रेडर्स अब इस सप्ताह जारी होने वाले मैक्रोइकोनॉमिक डेटा का इजार कर रहे हैं इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 90.23 पर खुला और पिछले बंद के मुकाबले 5 पैसे कमजोर रहा। शुक्रवार को रुपया 28 पैसे कमजोर होकर 90.18 पर बंद हुआ था।

इस बीच, डॉलर इंडेक्स, जो अमेरिकी डॉलर की ताकत को मापता है, 0.14% कम होकर 98.75 पर पहुंच गया। ब्रेंट क्रूड, वैश्विक तेल बेंचमार्क, 0.13% बढ़कर 63.44 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 3,769.31 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, जबकि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 9.809 अरब डॉलर की कमी आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *