Drone Production : रूस ड्रोन उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रहा है, यूक्रेन के शीर्ष कमांडर ने दी जानकारी

Drone Production यूक्रेन:- यूक्रेन के शीर्ष कमांडर ओलेक्सांद्र सिरस्की ने कहा है कि रूस अपनी ड्रोन उत्पादन क्षमता को बढ़ाने की योजना बना रहा है जिसका उद्देश्य प्रतिदिन 1,000 ड्रोन का उत्पादन करना है। सिरस्की ने कहा कि रूस वर्तमान में प्रतिदिन 404 शाहीद ड्रोन का उत्पादन कर रहा है और इसकी योजना इसे बढ़ाकर 1,000 करने की है।

सिरस्की ने कहा कि यूक्रेन को रूस की इन योजनाओं को विफल करने के लिए हर संभव प्रयास करना होगा और उन्हें भारी नुकसान पहुंचाना होगा। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना ने अपनी “डीप-स्ट्राइक” रणनीति के माध्यम से रूस के 719 लक्ष्यों पर हमला किया है और 15 अरब डॉलर का नुकसान पहुंचाया है, मुख्य रूप से रूस के तेल उद्योग को सिरस्की ने कहा कि यूक्रेन ने फरवरी 2022 में रूस के आक्रमण के बाद से अपनी ड्रोन उत्पादन क्षमता में तेजी से वृद्धि की है और आगे भी इसमें सुधार की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को अपनी “इंटरसेप्टर ड्रोन” विकसित करने पर ध्यान केंद्रित करना होगा, जो रूसी ड्रोन हमलों का मुकाबला करने के लिए सबसे प्रभावी और किफायती तरीका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *