World Economic Forum दिल्ली:- वैश्विक आर्थिक मंच 2026 के दूसरे दिन बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन और ओपनएआई ने अफ्रीकी देशों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए एक संयुक्त पहल की घोषणा की है। इस पहल का नाम है हॉराइज़न1000, जिसके तहत अफ्रीकी देशों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए एआई तकनीक का उपयोग किया जाएगा इस पहल के तहत गेट्स फाउंडेशन और ओपनएआई 50 मिलियन डॉलर का निवेश करेंगे, जिसका उद्देश्य अफ्रीकी देशों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना है। इस पहल का पहला चरण रवांडा में शुरू होगा जहां एआई हेल्थ हब स्थापित किया गया है।
गेट्स फाउंडेशन के संस्थापक बिल गेट्स ने कहा, “अफ्रीकी देशों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बहुत खराब है और एआई तकनीक इस स्थिति में सुधार लाने में मदद कर सकती है।” उन्होंने कहा कि हॉराइज़न1000 पहल का उद्देश्य 2028 तक 1,000 प्राथमिक स्वास्थ्य क्लीनिकों और आसपास के समुदायों तक पहुंचना हैपहल का उद्देश्य अफ्रीकी देशों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना है जहां स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की कमी है। गेट्स ने कहा कि उप-सहारा अफ्रीका में लगभग 60 लाख स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की कमी है।