Trump Revokes अमेरिका:- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा को बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का निमंत्रण वापस ले लिया है। यह फैसला कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के डावोस में दिए गए भाषण के बाद आया है जिसमें उन्होंने अमेरिकी हेजेमनी की आलोचना की थी ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “कनाडा को बोर्ड ऑफ पीस में शामिल होने का निमंत्रण वापस लिया जा रहा है। यह बोर्ड दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित बोर्ड होगा”।
कार्नी ने अपने भाषण में कहा था कि कनाडा अमेरिकी हेजेमनी के कारण जीवित नहीं है बल्कि यह अपने आप में एक शक्तिशाली देश है। ट्रंप ने इसका जवाब देते हुए कहा “कनाडा अमेरिका के कारण जीवित है। मार्क, अगली बार अपने बयान देने से पहले इसे याद रखें” बोर्ड ऑफ पीस का उद्देश्य गाजा में शांति और स्थिरता लाना है लेकिन इसमें शामिल होने के लिए देशों को 1 अरब डॉलर क भुगतान करना होगा। कई देशों ने इस निमंत्रण को स्वीकार किया है लेकिन कुछ देशों ने इसे अस्वीकार कर दिया है।