यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले

 

लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक विभिन्न जोन और मुख्यालयों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आईपीएस अधिकारी जय नारायण सिंह को यूपी पावर कॉरपोरेशन से हटाकर पुलिस महानिदेशक ईओडब्ल्यू लखनऊ बनाया गया है। वहीं ध्रुव कांत ठाकुर को पुलिस महानिदेशक होमगार्ड के साथ नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विनोद कुमार सिंह को सीआईडी और साइबर क्राइम के साथ यूपी 112 का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आलोक सिंह को पीएसी मुख्यालय के साथ विशेष सुरक्षा बल की जिम्मेदारी दी गई है।

महिला आईपीएस अधिकारी अनुपम कुलश्रेष्ठ को आगरा जोन से कानपुर जोन का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। वहीं ए सतीश गणेश को यातायात एवं सड़क सुरक्षा के साथ अपराध शाखा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ आरके स्वर्णकार को यूपी पावर कॉरपोरेशन में नई तैनाती मिली है जबकि एसके भगत को अपराध शाखा से हटाकर आगरा जोन भेजा गया है। इसके अलावा गीता सिंह को अभियोजन विभाग से प्रशिक्षण निदेशालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार के इस फैसले को कानून व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि आगामी चुनौतियों और सुरक्षा जरूरतों को देखते हुए यह बदलाव किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *