रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना में निवेशकों को आमंत्रण सीएम मोहन यादव ने किया संवाद

भोपाल (मध्य प्रदेश):- मोहन यादव ने रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर लिमिटेड की 24 घंटे नवीकरणीय ऊर्जा परियोजना को लेकर आयोजित प्री बिड बैठक में भोपाल से वर्चुअली शामिल होकर निवेशकों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और राज्य सरकार की उद्योग समर्थक नीतियों की जानकारी दी।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना ने देश में सबसे कम सौर टैरिफ स्थापित कर भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार चौबीसों घंटे नवीकरणीय ऊर्जा उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।

 

उन्होंने निवेशकों को भरोसा दिलाया कि मध्य प्रदेश सरकार पारदर्शी नीतियों त्वरित निर्णय उत्कृष्ट अधोसंरचना और उद्योग अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य राज्य को स्वच्छ ऊर्जा और औद्योगिक निवेश का प्रमुख केंद्र बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में बढ़ते निवेश से प्रदेश में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे साथ ही ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी और हरित विकास को भी नई गति मिलेगी। सरकार ने निवेशकों से इस महत्वाकांक्षी परियोजना में भागीदारी करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *