Delhi Metro 16 Stations Closed :- CJP प्रदर्शन के बीच गुरुवार को भी 16 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद, DMRC ने जारी किया आदेश

Delhi Metro 16 Stations Closed :- दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए गुरुवार को भी राजधानी के 16 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है। यह निर्णय जंतर-मंतर पर जारी CJP के ‘चलो संसद’ विरोध प्रदर्शन को देखते हुए लिया गया है।

DMRC के अनुसार, बंद किए गए स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट सेवाएं पूरी तरह बंद रहेंगी। हालांकि, कुछ प्रमुख इंटरचेंज स्टेशनों पर यात्रियों को केवल लाइन बदलने (इंटरचेंज) की सुविधा उपलब्ध रहेगी, जबकि ट्रेनों का संचालन सामान्य रूप से जारी रहेगा।

 

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने भी मध्य दिल्ली और संसद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कई स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, बैरिकेडिंग और यातायात प्रतिबंध लागू किए गए हैं। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले DMRC की ताजा एडवाइजरी देखें और आवश्यकता होने पर वैकल्पिक मार्ग अपनाएं।

 

बंद किए गए प्रमुख स्टेशनों में राजीव चौक, पटेल चौक, जनपथ, केंद्रीय सचिवालय, मंडी हाउस, आईटीओ, दिल्ली गेट, खान मार्केट, जोर बाग, लोक कल्याण मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, इंद्रप्रस्थ, शिवाजी स्टेडियम, रामकृष्ण आश्रम मार्ग और सेवा तीर्थ शामिल हैं। ये स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *