Kainchi Dham: बाबा नीम करौली के दर्शन के बाद इन खूबसूरत जगहों की जरूर करें सैर

Kainchi Dham (नैनीताल):- उत्तराखंड की खूबसूरत पहाड़ियों में बसा कैंची धाम आज आस्था के साथ-साथ पर्यटन के लिहाज से भी लोगों के पसंदीदा स्थानों में शामिल है। बाबा नीम करौली के आश्रम में दर्शन और आशीर्वाद लेने के लिए देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंचते हैं। कैंची धाम नैनीताल से करीब 17 किलोमीटर दूर नैनिताल-अल्मोड़ा मार्ग पर स्थित है। यहां दर्शन के बाद आप आसपास की प्राकृतिक खूबसूरती का भी आनंद ले सकते हैं।

kainchi Dham:- नैनीताल की झीलों और पहाड़ों का लें आनंद

कैंची धाम की यात्रा के बाद नैनीताल घूमना सबसे बेहतर विकल्पों में से एक है। यहां प्रसिद्ध नैनी झील में बोटिंग, मॉल रोड पर खरीदारी और नयना देवी मंदिर के दर्शन किए जा सकते हैं। पहाड़ों के बीच स्थित यह शहर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए देशभर में मशहूर है

Kainchi Dham:- भीमताल और सत्ताल में मिलेगी सुकून की तलाश 

अगर आप भीड़भाड़ से दूर शांत वातावरण पसंद करते हैं तो भीमताल और सत्ताल का रुख कर सकते हैं। भीमताल अपनी खूबसूरत झील और शांत माहौल के लिए जाना जाता है। वहीं सत्ताल सात आपस में जुड़ी झीलों और हरे-भरे जंगलों से घिरा हुआ है। यहां प्रकृति के बीच कुछ सुकून भरे पल बिताए जा सकते हैं।

Kainchi Dham:- मुक्तेश्वर में दिखेगा पहाड़ों का अलग रंग

कैंची धाम से आगे मुक्तेश्वर भी घूमने के लिए शानदार जगह है। यहां पहाड़ी वातावरण, फलों के बाग और हिमालयी नजारों के साथ धार्मिक स्थल भी आकर्षण का केंद्र हैं। मुक्तेश्वर मंदिर और आसपास के खूबसूरत दृश्य पर्यटकों को खासा आकर्षित करते हैं।

Raghav chaddha: राघव चड्ढा की दिल्ली वोटर लिस्ट में एंट्री पर घमासान, AAP ने चुनाव आयोग से मांगा जवाब

इस तरह कैंची धाम की आध्यात्मिक यात्रा को आप आसपास के पर्यटन स्थलों के साथ जोड़कर एक यादगार ट्रिप में बदल सकते हैं। अगर आपके पास समय कम है तो नैनीताल और भीमताल को शामिल किया जा सकता है, जबकि ज्यादा समय होने पर मुक्तेश्वर और आसपास के अन्य पहाड़ी इलाकों का भी आनंद लिया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *