BOB SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1100 पदों पर आज आखिरी मौका, फटाफट करें अप्लाई

BOB SO Recruitment 2026 (नई दिल्ली):- अगर आप बैंक में ऑफिसर बनने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए आज का दिन बेहद अहम है। बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर (Specialist Officer) के 1100 पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आवेदन विंडो आज 1 अक्टूबर 2026 को बंद कर रहा है। यानी आज रात 12 बजे के बाद bankofbaroda.in पर लिंक डीएक्टिवेट हो जाएगा।

यह भर्ती खास तौर पर उन युवाओं के लिए है जो वेल्थ मैनेजमेंट और क्रेडिट सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं।

BOB SO Recruitment 2026: वैकेंसी की पूरी डिटेल – किस पद पर कितनी नौकरी?

बैंक ऑफ बड़ौदा ने इस बार SO के तहत दो मुख्य प्रोफाइल निकाली हैं –

1. वेल्थ एग्जीक्यूटिव (Wealth Executive): हाई नेटवर्थ कस्टमर्स को इन्वेस्टमेंट, इंश्योरेंस और वेल्थ प्लानिंग की सलाह देना।

2. क्रेडिट एनालिस्ट (Credit Analyst): लोन एप्लीकेशन की जांच, फाइनेंशियल एनालिसिस और रिस्क असेसमेंट।

कुल मिलाकर 1100 पद हैं, जिनमें जनरल, OBC, EWS, SC, ST सभी कैटेगरी के लिए आरक्षण लागू है।

BOB SO Recruitment 2026: योग्यता क्या चाहिए? – एज लिमिट और एजुकेशन

एज लिमिट:

– वेल्थ एग्जीक्यूटिव के लिए – 22 साल से 32 साल

– क्रेडिट एनालिस्ट के लिए – 21 साल से 33 साल

– आरक्षित वर्ग को सरकारी नियमों के अनुसार 3 से 10 साल तक की छूट मिलेगी।

BOB SO Recruitment 2026: एजुकेशनल क्वालिफिकेशन:

उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से किसी भी स्ट्रीम में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। फाइनेंस, बैंकिंग, MBA, CA वालों को प्राथमिकता मिलेगी, लेकिन यह अनिवार्य नहीं है। फ्रेशर्स भी अप्लाई कर सकते हैं, हालांकि बैंकिंग अनुभव वालों को इंटरव्यू में बढ़त मिलेगी।

UPSSSC Result 2026: UPSSSC ने जारी किया हवलदार प्रशिक्षक मुख्य परीक्षा का परिणाम, शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की सूची जारी

BOB SO Recruitment 2026: एप्लीकेशन फीस कितनी है?

– जनरल / OBC / EWS – 850 रुपये

– SC / ST / PwD / महिला – 175 रुपये

फीस ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, UPI या नेट बैंकिंग से भरनी होगी। फीस नॉन-रिफंडेबल है।

BOB SO Recruitment 2026: चयन कैसे होगा? – एग्जाम पैटर्न

BOB SO में चयन 3 स्टेज में होगा –

स्टेज 1 – ऑनलाइन लिखित परीक्षा:

– कुल 120 प्रश्न, 120 अंक

– समय – 120 मिनट (2 घंटे)

– सेक्शन – English Language (30 Q), Reasoning Ability (30 Q), Quantitative Aptitude (30 Q), General Awareness with Special Reference to Banking (30 Q)

– नेगेटिव मार्किंग – हर गलत जवाब पर 0.25 अंक कटेगा।

स्टेज 2 – इंटरव्यू:

लिखित परीक्षा में कट-ऑफ क्लियर करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू 100 अंकों का होगा।

स्टेज 3 – डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल:

फाइनल मेरिट लिस्ट लिखित + इंटरव्यू के आधार पर बनेगी।

BOB SO Recruitment 2026: सैलरी और करियर ग्रोथ

BOB में स्पेशलिस्ट ऑफिसर को JMG/S-I से MMG/S-II स्केल मिलता है। शुरुआती बेसिक पे 48,480 रुपये से 69,810 रुपये तक है, साथ में DA, HRA, स्पेशल अलाउंस, परफॉर्मेंस इंसेंटिव जोड़कर इन-हैंड सैलरी 70,000 से 90,000 रुपये महीना तक पहुंच जाती है। वेल्थ एग्जीक्यूटिव में टारगेट बेस्ड इंसेंटिव अलग से मिलता है।

BOB SO Recruitment 2026: ऐसे करें अप्लाई – स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

आज लास्ट डेट है, इसलिए ये स्टेप फॉलो करें –

1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bankofbaroda.in पर जाएं।

2. होमपेज पर Career सेक्शन में जाएं और Current Opportunities पर क्लिक करें।

3. Recruitment of Specialist Officers 2026-27 लिंक पर क्लिक करें।

4. New Registration पर क्लिक कर नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल डालें।

5. लॉगिन कर एजुकेशन, कैटेगरी, पोस्ट प्रेफरेंस भरें।

6. फोटो (20-50 KB) और सिग्नेचर (10-20 KB) अपलोड करें।

7. फीस पेमेंट कर फाइनल सबमिट करें और प्रिंट आउट सेव कर लें।

जरूरी सलाह: फॉर्म भरने में जल्दबाजी में गलती न करें। सर्वर आज हेवी लोड के कारण स्लो हो सकता है, इसलिए लैपटॉप/डेस्कटॉप से अप्लाई करें और शाम 6 बजे से पहले फॉर्म भर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *