Birth Rate : चीन ने गर्भनिरोधक पर लगाया टैक्स, जन्म दर बढ़ाने की कोशिश

Birth Rate चीन:- चीन ने गर्भनिरोधक उत्पादों पर 13% वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) लगाने का फैसला किया जो 1 जनवरी 2026 से लागू होगा। यह फैसला चीन की घटती जन्म दर को बढ़ावा देने के प्रयासों का हिस्सा है चीन की सरकार ने 1993 में गर्भनिरोधक उत्पादों को VAT से छूट दी थी जब देश में एक-चाइल्ड पॉलिसी लागू थी। लेकिन अब जब चीन की जन्म दर लगातार घट रही है सरकार ने इस पॉलिसी को बदलने का फैसला किया है। चीन की जन्म दर 2024 में 6.77 प्रति 1000 लोगों तक गिर गई है जो दुनिया में सबसे कम दरों में से एक है। सरकार ने इस समस्या से निपटने के लिए कई कदम उठाए हैं जिनमें गर्भनिरोधक पर टैक्स लगाना, चाइल्डकेयर सेवाओं पर टैक्स छूट देना और माता-पिता को आर्थिक सहायता प्रदान करना शामिल है।

लेकिन कई विशेषज्ञों का मानना है कि गर्भनिरोधक पर टैक्स लगाने से जन्म दर में कोई खास बदलाव नहीं आएगा क्योंकि चीन में बच्चों की शिक्षा और पालन-पोषण की लागत बहुत अधिक है। इसके अलावा कई युवा लोग आर्थिक अनिश्चितता और करियर की चिंताओं के कारण बच्चों को जन्म देने से हिचकिचा रहे हैं चीन की सरकार ने कहा है कि वह जन्म दर बढ़ाने के लिए और कदम उठाएगी लेकिन यह देखना होगा कि क्या ये प्रयास सफल होंगे या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *