Exit Buzz दिल्ली:- प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को बिहार विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था। अब पार्टी के अंदरूनी कलह की खबरें सामने आ रही हैं। भोजपुरी सिंगर रितेश पांडे ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के पार्टी छोड़ने की अटकलें लगाई जा रही हैं रितेश पांडे ने सोशल मीडिया पर अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा कि वे एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते जन सुराज पार्टी में शामिल हुए थे लेकिन अब वे अपने काम के माध्यम से लोगों की सेवा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में रहकर अपना काम करना मुश्किल हो रहा था,
इसलिए उन्होंने इस्तीफा देने का फैसला किया ।
आरसीपी सिंह ने भी पार्टी से दूरी बनानी शुरू कर दी है। उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि वे और नीतीश कुमार एक ही हैं। इससे अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे जल्द ही पार्टी छोड़ सकते हैं जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं को मजबूत करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कुछ लोग ऐसे हैं जो पार्टी के साथ नहीं हैं लेकिन वे जल्द ही पार्टी छोड़ देंगे।