Controversial Remark : डीएमके नेता दयानिधि मारन का विवादित बयान: उत्तर भारत में लड़कियों को घर पर रहने के लिए कहा जाता है

Controversial Remark तमिलनाडु:- तमिलनाडु के डीएमके नेता और सांसद दयानिधि मारन ने एक विवादित बयान दिया है जिसमें उन्होंने कहा है कि उत्तर भारत में लड़कियों को घर पर रहने और घरेलू काम करने के लिए कहा जाता है जबकि तमिलनाडु में लड़कियों को शिक्षा और करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है मारन ने चेन्नई के क्वाईद-ए-मिल्लत सरकारी महिला कॉलेज में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “उत्तर भारत के कई राज्यों में लड़कियों को घर पर रहने और घरेलू काम करने के लिए कहा जाता है जबकि हम तमिलनाडु में लड़कियों को शिक्षा और करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं”।

मारन के इस बयान पर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और उनसे माफी मांगने की मांग की है। भाजपा नेता नारायणन थिरुपति ने कहा, “दयानिधि मारन का यह बयान हिंदी भाषी राज्यों और उनके लोगों के प्रति अपमानजनक है” दयानिधि मारन ने अपने बयान में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की प्रशंसा की और कहा कि तमिलनाडु भारत का सबसे अच्छा राज्य है जहां लड़कियों को शिक्षा और करियर बनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *