Gang Violence ग्वाटेमाला:- ग्वाटेमाला की राजधानी में हुई हिंसक घटनाओं में 7 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है जब कैदियों ने तीन जेलों पर कब्जा कर लिया था। ग्वाटेमाला के आंतरिक मंत्री मार्को एंटोनियो विलेडा ने बताया कि हमले में 10 पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। यह घटना रविवार को हुई जब पुलिस ने ग्वाटेमाला के दक्षिण-पश्चिम में स्थित रेनोवेशन जेल पर हमला कर 9 गार्डों को बंधक से मुक्त कराया।
इसके बाद जेल के बाहर हिंसक हमले हुए जिसमें 7 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। ग्वाटेमाला के राष्ट्रपति बर्नार्डो अरेवालो ने एक बयान में कहा कि सरकार अपराधियों के सामने नहीं झुकेगी ग्वटेमाला की सरकार ने बताया कि कैदियों ने जेल पर कब्जा करने के बाद 46 गार्डों को बंधक बना लिया था। पुलिस ने बताया कि हमले के पीछे बारियो 18 गैंग का हाथ है, जो जेल में विशेष सुविधाओं की मांग कर रहा था। ग्वाटेमाला के शिक्षा मंत्रालय ने सुरक्षा कारणों से सोमवार को स्कूल बंद रखने का फैसला किया है।